‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’ बैरकपुर में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, चुनाव परिणाम से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Narendra Modi West Bengal Rally

Narendra Modi West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होने वाला है। इस बीच 27 अप्रैल, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विजय संकल्प सभा की। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि अब मैं पश्चिम बंगाल चुनावी प्रचार के लिए नहीं, बल्कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आऊंगा।

‘अब भाजपा सरकार के शपथ गग्रहण में आऊंगा…’

बैरकपुर की एक बड़ी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे बंगाल में लोगों का उत्साह दिख रहा है और इससे लगता है कि दीदी की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी इस चुनाव की आखिरी रैली है और 4 मई के बाद वह भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आएंगे।

उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है और राज्य के विकास के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक सपना पूरा किया गया है। अब बंगाल में नई सरकार उनके सपनों को आगे बढ़ाएगी और शरणार्थी मुद्दे का समाधान करेगी।

TMC पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को बंगाल की सेवा, सुरक्षा और राज्य की रक्षा के लिए समर्पित मानते हैं। प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में दावा किया कि ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत का विकास देश की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही, उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास बंगाल के विकास के लिए कोई स्पष्ट योजना या दूरदृष्टि नहीं है।

भारत की 140 करोड़ जनता को बताया अपना परिवार

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि रैलियों और रोड शो में लोगों ने उन्हें जो संदेश, पत्र और चित्र दिए, वे उनके लिए अमूल्य हैं। उन्होंने कहा कि वे रात में समय निकालकर लोगों की भावनाएं पढ़ते हैं। उनके लिए देश की 140 करोड़ जनता ही उनका परिवार है और उनके बीच रहकर ही उन्हें सुकून मिलता है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने जनता के आशीर्वाद से अच्छे से निभाया है।

Also Read: Breaking News! आप के 7 सांसदों को विलय की मंजूरी मिलने के बाद राज्यसभा में बढ़ी भाजपा की सीटें, बनाया 113 का रिकोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।