कर्मचारियों के लिए नासूर बना AI! अब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी करने जा रही 14000 लोगों की छटनी

Summary :

Meta Layoffs 2026: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस बार मामला सिर्फ खर्च घटाने तक सीमित नहीं है। कंपनी मुनाफे में होने के बावजूद अपने काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव कर रही है, जिसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा अपने कुल वर्कफोर्स का करीब 10% यानी लगभग 8,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है। इसके अलावा करीब 6,000 नई नौकरियों की भर्ती भी फिलहाल रोक दी गई है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 14,000 जॉब्स प्रभावित हो…

Meta Layoffs 2026: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस बार मामला सिर्फ खर्च घटाने तक सीमित नहीं है। कंपनी मुनाफे में होने के बावजूद अपने काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव कर रही है, जिसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा अपने कुल वर्कफोर्स का करीब 10% यानी लगभग 8,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है।

इसके अलावा करीब 6,000 नई नौकरियों की भर्ती भी फिलहाल रोक दी गई है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 14,000 जॉब्स प्रभावित हो रही हैं। यह कदम दिखाता है कि कंपनी अब अपनी टीम को छोटा लेकिन ज्यादा प्रभावी बनाना चाहती है।

Meta Layoffs 2026: AI है वजह ?

Meta Layoffs 2026
Meta Layoffs 2026 (Source: Social Media)

बता दें, कि दुनिया में AI के आने से बहुत सी चीजें आसान हुई है। वहीं दूसरी और इसका बुरा असर कई बड़ी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों की जॉब पर देखने को मिल रहा है। इस बीच मेटा के अंदर हो रहे बदलाव साफ बताते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ एक तकनीक नहीं रहा, बल्कि यह पूरे वर्क सिस्टम को बदल रहा है। कंपनी ऐसे AI टूल्स विकसित कर रही है जो इंसानों के कई काम खुद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर, कोडिंग, कंटेंट तैयार करना और डेटा विश्लेषण जैसे काम अब AI की मदद से तेजी से हो रहे हैं। इसी संदर्भ में सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai?) भी कह चुके हैं कि Google में लगभग 70% तक कोडिंग AI की मदद से हो रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि भविष्य में पारंपरिक कोडिंग नौकरियों की मांग घट सकती है।

नई भर्तियों पर भी रोक

मेटा सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों की छंटनी ही नहीं कर रहा, बल्कि भविष्य की भर्तियों पर भी ब्रेक लगा रहा है। करीब 6,000 नए पद फिलहाल फ्रीज कर दिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में नौकरी के अवसर भी सीमित हो सकते हैं। कंपनी अब कम लोगों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति अपना रही है। मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ( Mark Zuckerberg) पहले ही कह चुके हैं कि AI आने वाले समय में कई काम खुद करने में सक्षम होगा। कंपनी के अंदर AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाया जा रहा है, खासकर कोडिंग जैसे क्षेत्रों में। इससे उन कर्मचारियों पर असर पड़ रहा है जो पहले ये काम करते थे।

Meta Layoffs 2026: सिर्फ मेटा नहीं, पूरी इंडस्ट्री में बदलाव

Meta Layoffs 2026
Meta Layoffs 2026 (Source: Social Media)

यह बदलाव केवल मेटा तक सीमित नहीं है। Microsoft, Amazon और अन्य बड़ी टेक कंपनियां भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। साल 2026 में हजारों टेक नौकरियां खत्म हुई हैं और इनमें AI को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में ही टेक सेक्टर में बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म हुईं और इनमें करीब 25% मामलों में AI की भूमिका रही। अनुमान है कि इस साल दुनिया भर में 70,000 से ज्यादा लोग AI के कारण अपनी नौकरी खो चुके हैं।

AI में भारी निवेश, भविष्य की तैयारी

मेटा इस समय AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है। कंपनी का टारगेट ऐसे सिस्टम तैयार करना है जो भविष्य में ज्यादा से ज्यादा काम मशीनों के जरिए कर सकें। इससे साफ है कि मेटा अब मानव संसाधन की तुलना में तकनीक पर ज्यादा भरोसा कर रहा है। हालांकि, यह कहना गलत होगा कि AI केवल नौकरियां खत्म कर रहा है। असल में यह कुछ नौकरियों को खत्म करने के साथ-साथ नई नौकरियां भी पैदा कर रहा है। मेटा जैसी कंपनियां अब AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और मशीन लर्निंग एक्सपर्ट जैसे पदों पर तेजी से भर्ती कर रही हैं।

इसका मतलब है कि जहां नॉर्मल ऑफिस जॉब्स कम हो रही हैं, वहीं हाई-स्किल और टेक्निकल नौकरियों की मांग बढ़ रही है। मेटा में यह बदलाव अचानक नहीं आया है। साल 2022 से ही कंपनी लगातार छंटनी कर रही है और अपने बिजनेस मॉडल को धीरे-धीरे बदल रही है। शुरुआत में खर्च कम करना उद्देश्य था, लेकिन अब कंपनी का फोकस पूरी तरह AI-आधारित बनने पर है।

Meta Layoff News: बदल रही है नौकरी की दुनिया

Meta Layoffs News
Meta Layoffs News (Source: Social Media)

इस पूरे बदलाव का सबसे बड़ा असर नौकरी के बाजार पर पड़ रहा है। पहले जहां एक काम के लिए कई लोगों की जरूरत होती थी, अब वही काम एक AI टूल और एक व्यक्ति मिलकर कर सकते हैं। आने वाले समय में कंपनियां कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। कुल मिलाकर, मेटा का यह कदम दिखाता है कि भविष्य की नौकरी की दुनिया में स्किल्स और तकनीकी ज्ञान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सप्ताह की शुरूआत में तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex में 600 अंको का उछाल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।