Arshad Nadeem: पाकिस्तान भले ही अपने भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम को नकद पुरस्कारों और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाज रहा हो, लेकिन उनके ससुर ने ग्रामीण परवरिश और परंपरा के साथ मेल खाते हुए उन्हें अनोखा उपहार देने का निर्णय किया है। दरअसल उनके मोहम्मद नवाज ससुर भैंस उपहार में देने का फैसला किया है।
Highlights:
- पाकिस्तान के जेवलिन में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को ससुर से मिलेगा अनोखा तोहफा
- अरशद नदीम के ससुर ने उन्हें तोहफे में भैंस देने का किया फैसला
क्या है भैंस गिफ्ट देने की वजह ?
दरअसल, अरशद नदीम के ससुर मोहम्मद नवाज ने रविवार को नदीम के गांव में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान’ और ‘सम्मानजनक’ माना जाता है। नदीम ने पेरिस में भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। नवाज ने कहा, ‘‘नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद, उनका घर अब भी उनका गांव है और वह अब भी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं।’’
जब बेटी को ब्याहा तब नदीम छोटी मोटी नौकरी करते थे – ससुर मोहम्मद नवाज
उनके ससुर ने बताया कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम से हुई है। नवाज ने कहा, ‘‘जब हमने छह साल पहले अपनी बेटी की शादी नदीम से करने का फैसला किया तो उस समय वह छोटी मोटी नौकरियां करता था। लेकिन अपने खेल के प्रति बेहद जुनूनी था और घर व खेतों में लगातार भाला फेंकने का अभ्यास करता था। ’’


Download Android App
Download iOS App



