Namo Bharat Train : मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर दिल्ली के सरायकाले खां स्टेशन तक आरआरटीएस कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
Highlights
. Namo Bharat Train चलने को तैयार
. मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार
. नमो भारत ट्रेन का संचालन जल्द
Namo Bharat Train चलने को तैयार
एनसीआरटीसी(Namo Bharat Train) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ(Meerut ) साउथ स्टेशन से लेकर दिल्ली के सरायकाले खां स्टेशन तक आरआरटीएस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के संचालित किए जाने की तैयारियों को परखते हुए पार्किंग का भी जायजा लिया। इसी स्टेशन से मेरठ मेट्रो की शुरूआत होगी, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठवासियों का सफर आसान बनाएगी, जिसके लिए स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। दो प्लेटफॉर्म नमो भारत ट्रेनों और एक प्लेटफॉर्म मेरठ मेट्रो के लिए होगा।
Meerut साउथ स्टेशन बनकर तैयार
मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन से आगे मेरठ साउथ तक 8 किमी का खंड है, जिसे जल्द जनता के लिए खोला जाएगा। इसके बाद मेरठवासी कुछ मिनटों में मेरठ साउथ से गाजियाबाद पहुंच सकेंगे। वर्तमान में मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जारी है।प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने आरआरटीएस के संचालित खंड मोदीनगर नॉर्थ से साहिबाबाद तक कॉरिडोर का जायजा लिया और नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। उन्होंने स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और अन्य ऑपरेशन स्टाफ से भी मुलाकात की और उनके दैनिक क्रियाकलापों में आने वाली परेशानियों को समझा।
वर्तमान में साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में 8 स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन जारी है। मोदीनगर नॉर्थ से आगे मेरठ साउथ तक नमो भारत सेवाएं शुरू होने के बाद आरआरटीएस के परिचालित सेक्शन की लंबाई 42 किमी हो जाएगी। दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 14 किमी है, जिसमें से 9 किमी का हिस्सा एलिवेटेड और 5 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड है।


Download Android App
Download iOS App




