सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन के बाद नारकोटिक्स ब्यूरो ने दर्ज किया केस, रिया पर अभिनेता को ड्रग्स देने का है आरोप

Summary :

नारकोटिक्स ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, जया शाहा,शोविक चक्रवर्ती, श्रुति मोदी और गौरव आर्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सुशांत को वह ड्रग्स देती थी।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में दिन पर दिन एक के बाद एक नए खुलासें हो रहे हैं। मामले में चल रही जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें, नारकोटिक्स ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, जया शाहा,शोविक चक्रवर्ती, श्रुति मोदी और गौरव आर्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सुशांत को वह ड्रग्स देती थी। 
बताया जा रहा है कि एनसीबी के डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने दिल्ली में आज चार एनसीबी अधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में रिया के ड्रग्स डीलर से संबंधों के आरोप पर चर्चा हुई है।
मालूम हो कि सुशांत केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जार ही है। साथ ही मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इसी जांच के दौरान ड्रग्स से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए थे। जिसके बाद ईडी ने सीबीआई और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो को कुछ सबूत साझा किए थे। 
हालांकि, रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिन्दे ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रिया ने अपने जीवन में कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है और वह ब्ल्ड टेस्ट के लिए तैयार है।  
मंगलवार को अधिकारियों ने कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसी कुछ खास डेटा पर ध्यान दे रही है और प्रथम दृष्टया इनपुट सीबीआई और एनसीबी के साथ साझा किए गए हैं। ज्ञात हो कि ईडी ने मामले में रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ की है और उसका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया है।

Desk Team