प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार को हिन्दी दिवस शुभकामनाएं देते हुए इस भाषा के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों का अभिनंदन किया है।
मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘ हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।’’
हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2020
संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकृति दी थी। इसके उपरांत देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्ता को ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया। पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा किसी भी देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास में उस देश की भाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
किसी भी देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास में उस देश की भाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह संपूर्ण राष्ट्र की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण कड़ी होती है।हिंदी दिवस पर आप सभी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है। pic.twitter.com/ryMV5muZP1— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 14, 2020
निशंक ने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘ किसी भी देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास में उस देश की भाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह संपूर्ण राष्ट्र की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। हिंदी दिवस पर आप सभी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है।’’


Download Android App
Download iOS App



