PM मोदी आज फिर करेंगे ‘मन की बात’, शाह ने कहा- जरूर सुने कार्यक्रम

Summary :

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘सकारात्मकता की शक्ति और 130 करोड़ भारतीयों की ताकत का जश्न मनाने चार महीने बाद मन की बात एक बार फिर वापस आ रहा है। रविवार 11 बजे सुनें।’

लोकसभा चुनाव में दोबारा जनादेश मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पहली बार देशवासियों के साथ रेडियो पर ‘मन की बात’ करेंगे। पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देशवासियों के साथ नियमित संवाद की परंपरा शुरू करते हुए हर महीने के अंतिम रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू किया था। 
इसके माध्यम से वह विभिन्न मुद्दों पर लोगों को अपने विचारों से अवगत कराते थे और उनके सुझावों पर भी बात करते थे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गत फरवरी में उन्होंने इस सिलसिले को बंद करने की घोषणा की थी। पहले कार्यकाल में उन्होंने 53 बार मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
प्रधानमंत्री ने उस समय कहा था कि लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए वह अभी इस कार्यक्रम को विराम दे रहे हैं लेकिन मई में चुनाव संपन्न होने के बाद वह इसे दोबारा शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण अपराह्न 11 बजे रेडियो और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाता है। बाद में इसे प्रादेशिक भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है।
अमित शाह ने की सुनने की अपील 
वही, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुने. उन्होंने ट्वीट कर आगे लिखा, “मन की बात अपनी सभी सकारात्मकता के साथ कई जीवन बदल चुका है और ज्ञान साझा करने, जागरूकता पैदा करने, प्रेरणादायक कहानियों को पुन: प्रकाशित करने और एक सामान्य कारण के लिए समुदायों को प्रेरित करने का एक शक्तिशाली माध्यम बन गया है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी का ट्वीट


पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘सकारात्मकता की शक्ति और 130 करोड़ भारतीयों की ताकत का जश्न मनाने चार महीने बाद मन की बात एक बार फिर वापस आ रहा है। रविवार 11 बजे सुनें।’

सरकारी अधिकारी को बल्ले से पीटने वाले विधायक आकाश विजयवर्गीय जेल से रिहा

Desk Team