National Mountain Climbing Day: पर्वतारोहियों को जरूर जाननी चाहिए ये जरूरी बातें, पहाड़ों में बचेगी उनकी जान

Summary :

National Mountain Climbing Day: हर साल 1 अगस्त को पर्वतारोहियों के प्रति प्रेम और उनके साहस को सेलिब्रेट करने के लिए राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष तौर पर पर्वतारोहियों को समर्पित है। पर्वतारोहियों को सम्मान देने के लिए मनाते हैं। क्योंकि उन्होंने न सिर्फ ऊंची चोटियों को फतह किया बल्कि दूसरों को भी इस काम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी दिखाया कि अगर इंसान चाह ले तो कोई भी काम उनके लिए असंभव नहीं है। तो ऐसे में बता दें कि पर्वतारोहियों को पहाड़ों पर चढ़ाई के दौरान किन-किन बातों का विशेष ख्याल रखना…

National Mountain Climbing Day: हर साल 1 अगस्त को पर्वतारोहियों के प्रति प्रेम और उनके साहस को सेलिब्रेट करने के लिए राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष तौर पर पर्वतारोहियों को समर्पित है। पर्वतारोहियों को सम्मान देने के लिए मनाते हैं। क्योंकि उन्होंने न सिर्फ ऊंची चोटियों को फतह किया बल्कि दूसरों को भी इस काम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी दिखाया कि अगर इंसान चाह ले तो कोई भी काम उनके लिए असंभव नहीं है। तो ऐसे में बता दें कि पर्वतारोहियों को पहाड़ों पर चढ़ाई के दौरान किन-किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। जिससे पहाड़ों में उनकी जान बच सकती है।

National Mountain Climbing Day kyu manaya jata hain?

नेशनल माउंटेन क्लाइंबिंग डे मनाने की शुरुआत अमेरिका में 2005 में हुई थी, जब दो दोस्तों बॉबी मैथ्यू और जोशुआ मैडिगन ने न्यूयॉर्क के सबसे कठिन पर्वतों में से एक, एडिरोंडैक हाई पीक्स पर चढ़ाई की, तो उन्होंने उसे आसानी से फतह कर लिया। तब से, पूरे देश में 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। यह विशेष दिन पर्वतारोहियों के साहस के लिए मनाया जाता है।

देखें यहां Mountain Climbing ke fayde

National Mountain Climbing Day
National Mountain Climbing Day

पर्वतारोहण से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं।

यह एक बेहतरीन हृदय व्यायाम है जो हृदय को स्वस्थ रखता है।

पर्वतारोहण से मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं।

मस्तिष्क की कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और तनाव कम होता है।

पर्वतारोहण से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

Mountain Climbing Safety Tips भी जानें

National Mountain Climbing Day
National Mountain Climbing Day

पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा के लिए, मौसम की ताजा जानकारी जरुरी , उचित उपकरणों का उपयोग करना और धीरे-धीरे चढ़ाई करना ज़रूरी है। साथ ही, खुद को हाइड्रेटेड रखें और ज़रूरत पड़ने पर वापस लौटने के लिए तैयार रहें। इतना नहीं अपनी सीमाओं को पहचाने और भावनाओं पर ध्यान न दें। धूप से बचने के लिए सन ग्लास लगाएं। खाने के लिए उच्च ऊर्जा वाले स्नैक्स रखें।

यह भी पढ़ें :Parliament Monsoon Session LIVE: SIR पर हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

ये है भारत के बेस्ट माउंटेन क्लाइंबिंग डेस्टिनेशन्स

लद्दाख – स्टोक कांगरी : यहां आप जुलाई से सितंबर के बीच जाएं।

उत्तराखंड – बंदरपूंछ और नंदा देवी क्षेत्र : यहां आप अप्रैल से जून, फिर सितंबर से नवंबर के बीच जाएं।

हिमाचल प्रदेश – फ्रेंडशिप पीक : यहां आप मई से अक्टूबर के बीच जाएं।

सिक्किम – माउंट कंचनजंगा बेस कैंप : यहां आप मार्च से मई, या फिर सितंबर से नवंबर के बीच जाएं।

गढ़वाल – कामेट और त्रिशूल चोटी : यहां आप मई से जून, और सितंबर से अक्टूबर के बीच जाएं।

गढ़वाल – कामेट और त्रिशूल चोटी
गढ़वाल – कामेट और त्रिशूल चोटी

यह भी पढ़ें :Bihar: CM Nitish का सुबह-सुबह बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले इन कर्मचारियों का वेतन किया दोगुना

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।