National Voters’ Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर PM Modi और CM Yogi ने क्या कहा, जानिए

Summary :

National Voters’ Day: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के लोगों को बृहस्पतिवार को बधाई देते हुए उनसे चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी बताया। Highlights 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की- CM Yogi मतदान लोकतांत्रिक अधिकार के साथ एक कर्तव्य भी है- CM Yogi अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर- PM Modi  CM Yogi ने National Voters’ Day पर क्या कहा, जानिए…

National Voters’ Day: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के लोगों को बृहस्पतिवार को बधाई देते हुए उनसे चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी बताया।

Highlights

  • 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की- CM Yogi
  • मतदान लोकतांत्रिक अधिकार के साथ एक कर्तव्य भी है- CM Yogi
  • अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर- PM Modi

 CM Yogi ने National Voters’ Day पर क्या कहा, जानिए

CM Yogi
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा कि सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने National Voters’ Day पर कही ये बात

PM Modi
PM Modi

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘एक्स’ पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को साझा करते हुए आदित्यनाथ ने सभी नव मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को मतदाता  बनने के लिए पंजीकरण कराने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News