राष्ट्रीय मतदाता दिवस : CM योगी बोले मतदान हमारा अधिकार

Summary :

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया। मतदान हमारा कर्तव्य पहली बार मतदाता बने सभी युवाओं का अभिनंदन शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह Greetings on National Voters Day, an occasion which celebrates our vibrant democracy and also a day to encourage people to register as voters, if they haven’t already. At 11…

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया।

  • मतदान हमारा कर्तव्य
  • पहली बार मतदाता बने सभी युवाओं का अभिनंदन
  • शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह

अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से की अपील

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को आगे बढ़ाते हुए सभी से नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team