ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और चक्रवात फानी से हुए नुकसान के बाद राज्य में बहाली और पुनर्वास कार्य के लिए वित्तीय सहायता की मांगी की। नवीन पटनायक सहित अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा और कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते गए पटनायक पटनायक ने बताया कि मैंने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों में दोबारा जीत हासिल करने पर बधाई दी। मैंने उनसे ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि हमने हाल ही में एक चक्रवात को झेला है, जिसने बहुत नुकसान किया। 3 मई को पुरी के पास भयंकर चक्रवाती तूफान फानी ने दस्तक दी थी और राज्य के 14 जिले इससे प्रभावित हुए।

लगभग 1.65 करोड़ लोग फानी से प्रभावित हुए, जबकि 64 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मुलाकात के बाद पटनायक ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और साथ ही ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की भी मांग की।


Download Android App
Download iOS App



