सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ पहलू की जांच कर रहे ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) ने अभिनेता की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी और उनकी ‘टैलेंट मैनेजर’ जया साहा को सोमवार 21 सितंबर को एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिये कहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी ।
एनसीबी के विशेष जांच दल के एक सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इससे पहले 16 सितंबर को श्रुति से पूछताछ टल गयी थी ।
अधिकारी ने बताया कि श्रुति दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी के कार्यालय में बुधवार को पहुंची थी, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया ।
उन्होंने बताया कि एनसीबी ने 15 सितंबर को जया से जांच में शामिल होने के लिये कहा था। जया को अब सोमवार को तलब किया गया है ।
एनसीबी ने अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



