राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात की और किसानों के मौजूदा आंदोलन पर चर्चा की।
भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा, ‘‘हमने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अनौपचारिक चर्चा की। लेकिन क्या करना है इस पर फैसला किसानों को लेना है। उन्हें इस पर जवाब देना है। हम कानूनों को निरस्त करने की उनकी मांग के साथ खड़े हैं।’’
पवार के आवास पर यह मुलाकात ऐसे दिन हुई है, जब उच्चतम न्यायालय की पीठ ने सुनवाई के दौरान अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुये यहां तक संकेत दिया कि अगर सरकार इन कानूनों का अमल स्थगित नहीं करती है तो वह उन पर रोक लगा सकती है।
न्यायालय ने कहा कि इस विवाद का समाधान खोजने के लिये वह अब एक समिति गठित करेगा। हालांकि किसान नेताओं ने कहा कि कानून निरस्त होते तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
राजा ने कहा, ‘‘हमें पता है कि उन्होंने एक बयान जारी किया है। हम टिप्पणी के पहले उनकी समग्र प्रतिक्रिया का इंतजार करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



