राकांपा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर स्पष्टीकरण की मांग की कि उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए कहा था।
राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यद्यपि केंद्र सरकार ने मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे दिया है लेकिन स्पष्टीकरण देना मोदी की जिम्मेदारी है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।’’
राकांपा नेता ने कहा कि भारत का लंबे समय से यह रुख रहा है कि कश्मीर मुद्दे का समाधान द्विपक्षीय तौर पर होना है और किसी भी तीसरे पक्ष को इसमें हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए ऐसी पृष्ठभूमि में यह उपयुक्त होगा कि प्रधानमंत्री ट्रंप की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दें।’’
मलिक ने भाजपा और शिवसेना के नेताओं द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अपनी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद का दावा करने के लिए भी निशाना साधा।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा भाजपा के साथ सीट बंटवारे और गठबंधन के संबंध में अक्सर ‘‘आमच थरालय’’ (हमने निर्णय कर लिया है) टिप्पणी का उल्लेख करते हुए ठाकरे से कहा कि वह जनता को ‘‘सच’’ बतायें।


Download Android App
Download iOS App



