अब मथुरा तक फैला एनसीआर, यूपी के चार और जिले किये जाएंगे शामिल

Summary :

NULL

एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में उत्तर प्रदेश के चार और जिले शामिल किए जाएंगे। यूपी के मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और बिजनौर को NCR में शामिल किया जाएगा। चार जिलों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल होने के लिए यूपी की योगी सरकार की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को इसका प्लान भेज दिया है।

27 हो जाएगी NCR में शामिल जिलों की संख्या

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अभी तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से 23 जिले आते हैं। मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और बिजनौर को शामिल किए जाने के बाद एनसीआर जिलों की संख्या 27 हो जाएगी।

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का है नियंत्रण

1985 में बने कानून के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की स्थापना की गई थी। दिल्ली के आसपास के इलाकों में जमीन के इस्तेमाल पर नियंत्रण करना और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना इसका मकसद है। केंद्र सरकार का शहरी विकास मंत्रालय नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड के जरिए इन जिलों को विकास योजनाओं में सीधे नियंत्रित करता है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team