पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डा. अरूण कुमार ने कार्यकर्ताओ एवं नेताओ का आह्वान किया कि वे उप चुनाव परिणाम अथवा इधर से उधर जा रहे नेताओ को नजर अंदाज कर जनता के वीच जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारो से जनता को अवगत कराए। संगठन की मजबुती ही प्रधानमंत्री के विकासात्मक कार्यो को मजबुती प्रदान करेगी। वैसे उप चुनाव में किसी ने न कुछ खोया और न कुछ पाया है, परन्तु बिहार एन.डी.ए. नेतृत्व ठीक से करती तो जहानाबाद सीट एन.डी.ए. जरूर जीतता।
सांसद डा. अरूण आज अपने आवास पर रालोसपा और जार्ज विचार मंच के प्रदेश पदाधिकारीयों एवं जिला अध्यक्षो की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता रालोसपा के प्रदेश अध्यचक्ष विधायक ललन पासवान तथा संचालन जार्ज विचार मंच के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र गोप ने की। सांसद डा. अरूण ने कहा कि एन.डी.ए. में शामिल कुछ नेता नौ सौ चुहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे है।
एन.डी.ए. नेतृत्व को ऐसे सत्ता लोलुप नेताओ से वचकर रहने की जरूरत है। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जनता के समस्याओ को लेकर वे हमशा आगे आए। जन समस्याओं के निदान कर ही हम संगठन में मजबुती ला सकते है। पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि शेष बचे 30 जिलो में कार्यकर्ता सम्मेलन अप्रैल माह तक पूरा किया जाएगा।
सम्मेलन की सफलता के लिस बिहार को दो भागों में बॉटा गया। उतर बिहार के प्रभारी के विज्ञान स्वरूप सिंह तथा दक्षिण बिहार के प्रभारी विधायक ललन पासवान बनाए गये है। बैठक में मीनापुर एवं सैदपुर में हुई दुर्घटना में मारे गये बच्चो एवं नक्सली द्वारा मारे गये जवानो को श्रद्धाजलीं दी गयी।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित पार्टी और मंच के नेताओ में विज्ञान स्वरूप सिंह, डा. खुर्शीद अनवर, शशि कुमार सिंह, विनोद चौधरी निषाद, ओम प्रकाश विन्द, मधेश्वर सिंह, हरे राम पासवान, अवधेश कुशवाहा, ललन सिंह, प्रवीण कुमार संजीत चौधरी, डा. रजनीश रंजन, नुर हसन आजाद, कुमार आनन्द सिंह, राधारानी, मोहन सिंह, गौतम कपूर चन्द्रवंशी, फुल कुमारी, अनीता चन्द्रवंशी, भीष्मप्रिया प्रमोद सिंह, मनोज कुमार गुडडु, नीतू सिंह निषाद, नुतन सिंहा, पवन भारती, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल सिंन्हा, दिलीप कुमार दिल्लू, गोपाल सिंह प्रमुख थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



