NEET पेपर लीक मामले में अब तक 16 आरोपी हिरासत में, एक ने कराया था मुंडन, मंदिर के पास धरा गया

Summary :

NEET Exam 2026 Leak : एक बार फिर NEET-UG को लेकर NTA विवादों में घिर गया है. बता दें, देश भर में NEET 2026 का आयोजन 3 मई को आयोजित किया गया था. पेपर लीक के शक होने के चलते नेशनल एनटीए ने प्रवेश परिक्षा 2026 रद्द कर दी है. बता दें अगली परीक्षा कब होगी इस जानकारी अभी नहीं दी गई है, जिसे एनटीए आगे डिटेल दे सकता है. जानकारी के लिए आपको बता दें, नीट यूजी परीक्षा से ही देश के मेडिकल, डेंटल व आयुष कालजों में चलाए जा रहे MBBS, BDS, BAMS, BHMS जैसे विभिन्न कोर्सेज में…

NEET Exam 2026 Leak : एक बार फिर NEET-UG को लेकर NTA विवादों में घिर गया है. बता दें, देश भर में NEET 2026 का आयोजन 3 मई को आयोजित किया गया था. पेपर लीक के शक होने के चलते नेशनल एनटीए ने प्रवेश परिक्षा 2026 रद्द कर दी है.

बता दें अगली परीक्षा कब होगी इस जानकारी अभी नहीं दी गई है, जिसे एनटीए आगे डिटेल दे सकता है. जानकारी के लिए आपको बता दें, नीट यूजी परीक्षा से ही देश के मेडिकल, डेंटल व आयुष कालजों में चलाए जा रहे MBBS, BDS, BAMS, BHMS जैसे विभिन्न कोर्सेज में दाखिला मिलता है. इस बार इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र बैठे थे.

बता दें इस पूरे मामले में 3 मई को एग्जाम आयोजित किया गया था, जिसके 4 दिन बाद 7 मई को NTA को इसके पेपर लीक से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे. 8 मई को इनके सत्यापन व कार्रवाई के लिए इन्हें केन्द्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था.

यह भी पढ़ें – Breaking: NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में CBI जांच के आदेश; देशभर में हड़कंप

NEET Exam 2026 Leak Updates: 2 आरोपियों की पहचान

NEET Exam 2026 Leak
NEET Exam 2026 Leak

इसे लेकर अब आरोपियों की धर पकड़ तेज हो गई है. आज तक की खबर के अनुसार अब तक इस मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ चल रही है. इस मामले में महाराष्ट्र से 2 लोगों की संलिप्तता सामने आई है जिन्हें राजस्थान और महाराष्ट्र के जॉइंट अभियान में पकड़ा गया. इस मामले में CBI ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

इन दो लोगों में से एक महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है और BAMS के फाइनल इयर का छात्र है. 30 साल का शुभम इंदिरानगर का निवासी है और पढ़ाई के सिलसिले में बहार रह रहा था. शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह एजुकेशनल काउंसलर के तौर पर भी काम कर रहा था.

NEET UG 2026 Exam Cancellation: पहचान छिपाने के लिए कराया मुंडन

NEET Exam 2026 Leak
NEET Exam 2026 Leak

बता दें, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नासिक क्राइम व्रांस ने जाल बिछाकर उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह मंदिर जा रहा था. हैरानी यह कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था. जांच एजेंसियों को तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तस्वीर मिली थी. इस चलते आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था और बाल मुंडवा लिए थे. पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए हिरासत में ले लिया.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना भेष बदलकर जांच से बचने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के अधर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें, यह धांधली तब सामने आया जब गैस पेपर में शामिल कई सवाल नीट एग्जाम में पाए गए. एजेंसियों ने पाया कि इनमें से 140 सवाल एग्जाम में पाए गए.

यह भी पढ़ें – साइबर अपराध पर सख्ती: म्यूल अकाउंट्स की पहचान के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।