NEET Exam Paper Kaise Banta Hai: NEET 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद से, हर किसी के मन में सबसे पहला सवाल यही है: अगर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) लगातार यह दावा करती है कि वह इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित करती है, तो फिर इतनी बड़ी अनियमितता कैसे हो गई? जिस परीक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात किया जाता है, उसमें चूक कहाँ हुई? इसके अलावा, कड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल के बावजूद पेपर लीक कैसे हो गया? नतीजतन, जो सबसे अहम सवाल उठता है, वह यह है: NEET का पेपर कौन तैयार करता है, और प्रश्न पत्र कहां छापे जाते हैं?
सबके मन में एक सवाल NEET का पेपर कहां छपता है और इसे तैयार करने की पूरी प्रक्रिया क्या होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोग यह समझना चाहते हैं कि प्रश्न पत्र कैसे तैयार होता है, कैसे छापा जाता है और परीक्षा केंद्रों तक कैसे पहुंचाया जाता है।
NEET Paper Kahan Print Hota Hai: कैसे तैयार होता है NEET का प्रश्न पत्र?

1. सबसे पहले NTA और विशेषज्ञ शिक्षक NEET syllabus के मुताबैक Biology, Physics और Chemistry के क्वेश्चन तैयार करते हैं।
2. फिर एक एक्सपर्ट टीम इस प्रश्नो को चेक करती है। Difficulty level, सही जबाव और syllabus coverage देखकर final questions तैयार किये जाते हैं।
3. लास्ट में प्रश्न पत्र को secure तरीके से सेट, encrypt और अलग-अलग exam centres तक भेजा जाता है ताकि पेपर लीक जैसी समस्या न हो।
NEET Exam Questions Kaun Banata Hai: कौन करता है क्वेश्चन पेपर तैयार?

NTA (National Testing Agency) की तरफ से चुने गए subject experts और experienced teachers NEET का पश्न पत्र तैयार करते हैं।
NEET Paper Inside Story: क्या है NEET का परीक्षा पैटर्न?
1. NEET में 3 subjects आते हैं — Physics, Chemistry और Biology (Botany + Zoology)।
2. परीक्षा में कुल 180 questions होते हैं और total 720 marks का paper होता है।
3. हर सही answer पर +4 marks मिलते हैं और गलत answer पर -1 mark की negative marking होती है।
2026 से पहले कब-कब हो चुके हैं पेपर रद्द?

| वर्ष | परीक्षा का नाम | कारण |
|---|---|---|
| 2020 | JEE Main 2020 | कोविड-19 महामारी |
| 2020 | NEET-UG 2020 | कोविड-19 महामारी |
| 2020 | CSIR UGC-NET 2020 | कोविड-19 + लॉजिस्टिक चुनौतियाँ |
| 2020 | UGC-NET (Dec 2020) | कोविड-19 + लॉजिस्टिक चुनौतियाँ |
| 2020 | ICAR AIEEA 2020 | कोविड-19 |
| 2020 | DUET 2020 | दिल्ली विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रुकना |
| 2021 | JEE Main 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2021 | NEET-UG 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2021 | UGC-NET (May 2021) | कोविड-19 |
| 2021 | CMAT 2021 | परीक्षा पैटर्न में बदलाव (AICTE द्वारा) |
| 2021 | AIAPGET 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2021 | JIPMAT 2021 | कोविड-19 महामारी |
| 2022 | IGNOU PhD Entrance | प्रशासनिक कारण |
| 2023 | GAT-B | क्षेत्रीय बायोटेक्नोलॉजी केंद्रों की सलाह |
| 2024 | NCET | तकनीकी कारण |
| 2024 | CSIR-NET | लॉजिस्टिक कारण |
कितने नंबर लाने पर दिल्ली AIIMS में होता है एडमिशन?
दिल्ली एम्स, Delhi AIIMS (All India Institute of Medical Sciences Delhi) में admission के लिए सामान्य तौर पर बहुत high NEET score चाहिए।
General category: लगभग 705–715+ marks
OBC/EWS: लगभग 690–705+ marks
SC/ST: लगभग 650–680+ marks
ध्यान देने वाली बात है कि हर साल cutoff थोड़ी बदल सकती है, क्योंकि यह rank, paper difficulty और seats पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, SOG ने किया था खुलासा, जानिए किन कारणों से NTA ने लिया यह फैसला


Download Android App
Download iOS App




