NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 (NEET UG 2024) आवेदन विंडो आज यानि 9 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको बता दें यह आस्दन विंडो 10 अप्रैल को रात 10:50 बजे तक खुली रहेगी, इस सिमित समय तक आप आवेदन (NEET UG 2024) कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एनटीए इस परीक्षा (NEET UG 2024) का आयोजन 5 मई को दो बजे से लेकर 5:20 तक करवाएगी।

क्या होगी रजिस्ट्रेशन फीस?
नीट यूजी की परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन (NEET UG 2024) करने के लिए आवेदन शुल्क यानि रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। सामान्य वर्ग के भारतीय उम्मीदवारों के लिए, रजिस्ट्रेशन फीस 1,700 रुपये है। हालांकि आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के लिए 1,000 रुपये है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार ऑनलाइन सबमिशन फॉर्म में आवेदन (NEET UG 2024) करने के लिए फोटोयुक्त स्कूल या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र का विकल्प चुन के लॉगिन कर सकते हैं, और इसके बाद दिए हुए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएंगे।
- उसके बाद अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करने के बाद फिर से लॉग इन करें।
- फॉर्म को भरें, फीस जमा करें और अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आगे ज़रूरत पढ़ने सकती है तो इसके लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




