NEET-UG Paper Leak: सॉल्वर गैंग पर सीबीआई का एक्शन, रांची रिम्स की छात्रा को हिरासत में लिया

Summary :

NEET-UG Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया है। सुरभि को इस सॉल्वर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, जिसने लीक हुए प्रश्नपत्र का उत्तर तैयार किया था। Highlights NEET-UG Paper Leak मामले में सॉल्वर गैंग पर CBI का एक्शन CBI ने रांची रिम्स की मेडिकल छात्रा को हिरासत में लिया मामले में पटना एम्स के छात्रों भी हुए गिरफ्तार NEET-UG Paper Leak मामले में CBI का एक्शन नीट-यूजी पेपर लीक(NEET-UG Paper Leak) मामले में सीबीआई की टीम ने रांची स्थित…

NEET-UG Paper Leak

NEET-UG Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया है। सुरभि को इस सॉल्वर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, जिसने लीक हुए प्रश्नपत्र का उत्तर तैयार किया था।

Highlights

  • NEET-UG Paper Leak मामले में सॉल्वर गैंग पर CBI का एक्शन
  • CBI ने रांची रिम्स की मेडिकल छात्रा को हिरासत में लिया
  • मामले में पटना एम्स के छात्रों भी हुए गिरफ्तार

NEET-UG Paper Leak मामले में CBI का एक्शन

नीट-यूजी पेपर लीक(NEET-UG Paper Leak) मामले में सीबीआई की टीम ने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी से गुरुवार देर शाम पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। एजेंसी ने छात्रा के बारे में रिम्स के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन डॉ शिव प्रिये से भी जानकारी ली है। इस केस में रांची के कुछ और मेडिकोज सीबीआई जांच के दायरे में आ सकते हैं।

NEET-UG Paper Leak मामले में पटना एम्स के छात्रों भी हुए गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने सॉल्वर गैंग से जुड़े पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया था। इसके बाद गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में सुराग मिले। रिम्स की जिस छात्रा को एजेंसी ने हिरासत में लिया है, वह रामगढ़ जिले के आरा की रहने वाली है। उसने पिछले साल नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 56 वीं रैंक हासिल की थी।

NEET Paper Leak: CBI ने AIIMS पटना के चार छात्रों के किया गिरफ्तार, आरोपी  के लिए प्रशन पत्र सॉल्व करने का आरोप | Moneycontrol Hindi



पूछताछ में बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में उसने प्रश्न पत्र को हल करने और इसके एवज में पैसे मिलने की बात स्वीकार कर ली है। सीबीआई की अब तक की जांच में इसके पर्याप्त साक्ष्य हाथ लगे हैं कि नीट-यूजी का पेपर झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था। एजेंसी ने हजारीबाग स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए भेजे गए प्रश्नपत्र को चुराने के आरोप में एक इंजीनियर पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया था।
पंकज ने चुराया गया प्रश्नपत्र हजारीबाग के राज गेस्ट हाउस के संचालक राजू सिंह को उपलब्ध कराया था और इसके बाद यह पेपर पटना भेजा गया था, जहां हॉस्टल में टिकाए गए चुनिंदा अभ्यर्थियों को रातों-रात प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे।

छात्राओं को रटवाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

जांच में यह भी पता चला है कि हजारीबाग स्थित गेस्ट हाउस में भी कुछ छात्र-छात्राओं को रुकवाकर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे। फिलहाल सीबीआई पंकज कुमार और राजू सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने पेपर लीक केस में हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीआई एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज और एक दैनिक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन को 28 जून को ही गिरफ्तार किया था। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही इस पूरे स्कैम में शामिल लोगों के नाम चेहरे एक-एक कर सामने आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta