Mumbai में New Zealand के PM क्रिस्टोफर लक्सन का भव्य स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Summary :

न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन का मुंबई दौरा, संबंधों पर गहन चर्चा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह बुधवार को मुंबई पहुंचे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। यह जानकारी सीएम फडणवीस ने दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “न्यूजीलैंड के माननीय प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का मुंबई और महाराष्ट्र में दिल से स्वागत करते हैं! माननीय प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलना और बातचीत करना सौभाग्य की बात थी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राजभवन में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का किया स्वागत

हमारी चर्चाएं व्यावहारिक और दूरदर्शी दोनों ही थीं, जिनमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख क्षेत्रों में गहन सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री लक्सन को मुंबई में शानदार प्रवास की शुभकामनाएं!

बता दें कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार से पांच दिन की यात्रा पर भारत में हैं। पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा है। 20 मार्च तक चलने वाली पांच दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर है। पीएम लक्सन की यात्रा का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करना है, तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है।

प्रधानमंत्री लक्सन की इस यात्रा को भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। दोनों देशों के बीच सहयोग को नए आयाम देने की उम्मीद जताई जा रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.