एक्शन में NIA, जम्मू-कश्मीर में 8 जगहों पर की छापेमारी

Summary :

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 8 जगहों पर छापेमारी की। NIA के सूत्रों ने कहा कि ये छापे एजेंसी की आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच का हिस्सा है। छापेमारी के दौरान घाटी में 7 और जम्मू में 1 जगह की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा, ”ये छापेमारी घाटी के बारामूला और शोपियां जिलों के अलावा अन्य स्थानों पर चल रही है। सूत्रों ने कहा, “आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से मिलने…

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 8 जगहों पर छापेमारी की। NIA के सूत्रों ने कहा कि ये छापे एजेंसी की आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच का हिस्सा है। छापेमारी के दौरान घाटी में 7 और जम्मू में 1 जगह की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा, ”ये छापेमारी घाटी के बारामूला और शोपियां जिलों के अलावा अन्य स्थानों पर चल रही है। सूत्रों ने कहा, “आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से मिलने वाले फंड पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team