PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के CM होंगे शामिल

Summary :

विकसित भारत 2047 के लिए राज्यों की भूमिका पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बड़ी बैठक है। पीएम मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नीति आयोग के एक बयान के अनुसार, बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों के साथ “टीम इंडिया” के रूप में काम करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है।

PM मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 10वीं बैठक, राज्यों के नेता होंगे मौजूद

बयान में कहा गया है, “जैसे-जैसे भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, यह आवश्यक है कि राज्य अपनी अद्वितीय शक्तियों का लाभ उठाएं और जमीनी स्तर पर परिवर्तनकारी बदलाव लाएं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं जमीनी स्तर पर ठोस परिणामों में परिवर्तित हों गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी।

10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक केंद्र और राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और कैसे राज्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आधारशिला बन सकते हैं, यानी विकसित भारत के लिए विकसित राज्य की बात पर आम सहमति बनाने के लिए एक मंच प्रदान करती है। बैठक में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल बढ़ाने और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.