पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान बाजार में दुकानदारों ने पाकिस्तानियों के खिलाफ विरोध जताते हुए ‘सूअर और पाकिस्तानियों की नो एंट्री’ के पोस्टर लगाए हैं। लोग इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा देश इस समय शोक में है। मृतकों की चिता की आग अभी तक ठंडी भी नहीं भी नहीं हुई थी की पाकिस्तान की तरफ से एक के बाद एक भड़काऊ बयान लगातार सामने आ रहे है। सोशल मीडिया पर एक तरफ लोग जहां इस हमले को लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के कुछ अधिकारी इस मुद्दे की आग को और भड़काते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान को उसकी गलती का एहसास अभी तक नहीं है। वहीं भारत में भी लोग पाकिस्तान से बदला लेने और मृतकों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। भारत में लोग इस मामले को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं और पाकिस्तान की हर एक चीज को ठुकरा रहे हैं। फिर चाहे वह पाकिस्तान के साथ उनके रिश्ते ही क्यों न हों। इसी का उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है। दरअसल इंदौर की सड़कों पर लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए अपनी-अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं। बता दें कि यह कोई आम पोस्टर नहीं है बल्कि उन पोस्टरों पर लिखा है कि-‘Pigs And Pakistani citizens Not Allowed at 56 shop’ लिखा है।
दुकानदारों ने किया पाकिस्तानियों का बहिष्कार
जानकारी के अनुसार 56 दुकान इंदौर का सबसे जाना माना मार्केट है। इस मार्केट में लोग खरीदारी करने के साथ-साथ घूमने और खान-पान के लिए आते हैं। इस मार्केट में लोगों की खचाखच भीड़ हर समय देखने को मिलती है। लेकिन इंदौर के दुकानदारों ने कुछ लोगों का इस मार्केट में आना बंद कर दिया है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यहां के लोग पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ जमकर आक्रोश जता रहे हैं। इसी के चलते यहां की यह पोस्टर इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान व्यापारियों ने लगाया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस पोस्टर में दुकानदारों ने साफ-साफ लिखवाया है कि-सूअर और पाकिस्तानियों की नो एंट्री। इस मार्केट में हर आने-जाने वाला शख्स इस पोस्टर को रूक-रूक कर देख रहा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ पोस्टर
बता दें कि आज कल सोशल मीडिया पर काफी कुछ वायरल होता रहता है। इंदौर की 56 दुकान का यह पोस्टर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंदौर के लोग इस पोस्टक को दुकान पर आकर देख रहे हैं और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। बता दें कि इस पोस्टर में एक पिग (सुअर) पाकिस्तानी सेना के जनरल की वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है। वहीं पोस्टर के नीचे लिखा गया है कि-सूअर और पाकिस्तानियों की नो एंट्री। लोग इस पोस्टर को जूते-चप्पलों से मार रहे हैं और पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। बता दें कि इस पोस्टर को इंदौर के व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लगाया गया है। यह अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आया हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



