बेंगलूरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज कहा कि उन पर उत्तर कर्नाटक से चुनाव लड़ने का अब भी दबाव है। उनके इस बयान से ऐसी अटकलें शुरू हो गईं कि वह एक और सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह पहले ही चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बहरहाल , मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ने की अपनी इच्छा से कांग्रेस आलाकमान को अवगत करा दिया है। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘कल रात बागलकोट जिले के नेता एकबार फिर मेरे पास आए थे।
एस आर पाटिल, जीटी पाटिल तथा विधानसभा क्षेत्र (बादामी) के दूसरे नेता दबाव बना रहे हैं कि मैं वहां से चुनाव लड़ूं।…मैंने उनसे कह दिया कि मैं चर्चा करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी आलाकमान को स्पष्ट कर दिया है। मैं इच्छुक नहीं हूं और मैं दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं।’’
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



