देश में कोरोना वायरस से मचे हाहाकार के बीच अब आप घर पर ही खुद से कोविड-19 टेस्ट कर सकते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है। ICMR ने कहा इसका यूज कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं।
होम बेस्ड टेस्टिंग किट के ज्यादा परीक्षण की सलाह नहीं दी गई है। आईसीएमआर ने आगे यह भी कहा कि इस टेस्ट में जिसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आए उनकी आरटी-पीसीआर जांच जरूर करवाई जाए।


Download Android App
Download iOS App



