अब स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी, हैदराबाद से तिरुपति जा रहा था विमान

Summary :

तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपात लैंडिग

स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी के कारण हैदराबाद से तिरुपति की उड़ान को वापस लौटना पड़ा। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान में 80 यात्री सवार थे। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कई विमानों में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं।

अहमदाबाद विमान क्रैश के बाद सभी विमानों में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आ रही है। अब स्पाइसजेट का विमान हैदराबाद से तिरुपति जा रहा था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपात लैंडिग करानी पड़ी। बता दें कि 80 यात्रियों को लेकर एसजी 2696 फ्लाइट ने सुबह 6.10 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शमशाबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही वापस लौट आई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया

उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और एयरपोर्ट पर वापस लौटने की अनुमति मांगी। विमान को सुरक्षित तरीके से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया। एयरलाइन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई।

दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद वापस लौटा

12 जून को अहमदाबाद विमान हादसा

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। इस त्रासदी में अन्य 33 लोगों की भी जान चली गई। इस दर्दनाक विमान हादसे के बाद कई विमानों में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।