प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत पिछले साढ़े तीन महीने में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये लगभग 90 लाख नए लाभार्थी जोड़े गए हैं। कृषि मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पंद्रह नवंबर, 2023 को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र की प्रमुख पहल है।
- किसान योजना दो फरवरी, 2019 को शुरु
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
- आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग
ग्राम पंचायतों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
वीबीएसवाई का लक्ष्य सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उपलब्ध कराना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हाल ही में, 2.60 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने के लिए वीबीएसवाई के हिस्से के रूप में, 90 लाख पात्र किसानों को पीएम-किसान योजना में जोड़ा गया।
किसान योजना दो फरवरी, 2019 को शुरु
पीएम-किसान योजना दो फरवरी, 2019 को शुरु की गयी। इसके तहत, पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है। आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करके प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
मंत्रालय ने कहा कि योजना को अधिक कुशल, प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए किसान-केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ बिचौलियों की भागीदारी के बिना देश भर के सभी किसानों तक पहुंचे। पीएम-किसान पोर्टल को यूआईडीएआई, पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली), भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और आयकर विभाग के पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।


Download Android App
Download iOS App





