Odisha: ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ – साथ 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कांटाबाज़ी विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किया है।
Highlights:
- CM नवीन पटनायक ने नामांकन से पहले किया रोड शो
- कांटाबांजी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के संतोष सिंह सलूजा मैदान में
- CM नवीन पटनायक हिंजली विधानसभा सीट से पहले ही भर चुके हैं पर्चा
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल BJD के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांटाबांजी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सीएम पटनायक कांटाबांजी और हिंजिली विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
चार चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें इससे पहले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हिंजली विधानसभा सीट से भी नामांकन कर चुके है। इस मौके पर BJD के नेता कार्तिक पांडियन के साथ बालंगीर सांसद उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह भोई, वरिष्ठ भारी संख्या में बीजू जनता दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक नॉमिनेशन भरने के लिए टिटिलागड़ मैदान के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए। इसके पश्चात सीएम नवीन पटनायक काफिले के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ भीड़ थी। महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों बारिश भी की। इस दौरान स्थानीय पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कांटाबांजी से चुनाव लड़ने की खबर सामने आने के बाद से ही लोगों में बहुत उत्साह की लहर है।
बता दें कि कांटाबांजी विधानसभा सीट से नवीन पटनायक के खिलाफ BJP की ओर से लक्ष्मण बाग को और कांग्रेस ने संतोष सिंह सलूजा को चुनावी मैदान में खड़ा किया है।


Download Android App
Download iOS App



