अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने रविवार को ओडिशा के विधानसभा सीटों के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) अध्यक्ष निरंजन पटनायक भद्रक जिले के भंडारीपोखरी विधानसभा सीट के अलावा केउंझर जिले के घासीपुरा विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
नलिनीकांता मोहंती भद्रक से, बचरना से सीताकांत मोहापात्रा, सलेहपुर से रबिद्रनाथ कर, महाकालपाड़ा से बिभ्रांशु सेखर लंका, बालिकुडा इरसामा से डॉ. लालतेंदु महोपात्रा और निमापाड़ा से सत्यब्रत पात्रा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों में बदलाव किया है। देबी प्रसाद मल्लिक को बिभू प्रसाद तराई की जगह तिर्तोल विधानसभा सीट से उतारा गया है, जबकि स्मृति रेखा पही की जगह किसन पांडा को धरमशाला से उतारा गया है।
इस बीच बीजू जनता दल ने रविवार को सरोजिनी हेमब्राम को बारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने की घोषणा की है। सरोजिनी मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें बांगरीपोसी निर्वाचन क्षेत्र से 2009 में विधायक चुना गया था।


Download Android App
Download iOS App




