आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित शराब निर्माण समूह पर छापेमारी के बाद भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।
HIGHLIGHTS
- शराब निर्माण कंपनी के खिलाफ तलाशी
- छापेमारी बुधवार को शुरू की गई
- नकदी लगभग 30-50 करोड़ रुपये
- नकदी की सही मात्रा का पता लगाने के लिए मशीनें लगाई
आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के आरोप में ओडिशा स्थित एक शराब निर्माण कंपनी के खिलाफ तलाशी के बाद ‘‘बड़ी मात्रा में’’ नकदी बरामद की है।आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छापेमारी बुधवार को शुरू की गई और विभाग के अधिकारियों ने नकदी की सही मात्रा का पता लगाने के लिए गणना मशीनें लगाई हैं। नकदी लगभग 30-50 करोड़ रुपये हो सकती हैं। तलाशी राज्य की राजधानी भुवनेश्वर, बोलांगीर, संबलपुर के अलावा रांची और कोलकाता में की जा रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



