OMG : चीते से 20 गुना तेज दौड़ता ये कीड़ा , रफ्तार 2,092 किमी/घंटा

Summary :

NULL

आज हम आपको बताने जा रह है एक ऐसे कीड़े के बारे में , जिसकी रफ़्तार के आगे चीता भी हुआ फेल ! जी हाँ , इस की़डे (माइट) ने दुनिया में सबसे तेज भागने का रिकॉर्ड बनाया है। माइट, चीते से 20 गुना तेज भागता है। हालांकि इसका आकार तिल (सेसमी) के आकार से ज्यादा नहीं होता है।

chita race

पाराटारसोटोमस मैकरोपलपिस नाम के इस जीव की भागने की गति 2,092 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले किसी प्राणी के बराबर है। माइट ने ऑस्ट्रेलियाई कीड़े टाइगर बीटल को काफी पीछे छोड़ दिया है।

might

जमीन पर सबसे तेज गति से दौड़ने वाले जानवर का रिकॉर्ड अभी तक टाइगर बीटल के नाम था जो 171 बॉडी लेंथ प्रति सेकेंड के हिसाब से दौड़ता है।

Tiger beetle

बॉडी लेंथ में शरीर की लंबाई के हिसाब से किसी जानवर की गति का आकलन किया जाता है। वहीं माइट ने 322 बॉडी लेंथ प्रति सेकेंड के हिसाब से दौड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। चीता 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। यह गति 16 बॉडी लेंथ प्रति सेकेंड के बराबर है।

race worm

शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह शोध वाकई काफी दिलचस्प है। इसके जरिये एक नया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। इसके अलावा इस शोध से जानवरों की शारीरिक सीमाओं और शरीर विज्ञान की गतिविधियों के रहस्यों को समझने में मदद मिली है।

world record

पोमोना कॉलेज में बायोलॉजी के प्रोफेसर जोनाथन राइट ने बताया, माइट आमतौर पर दक्षिण कैलिफोर्निया में पाए जाते हैं। यह दीवारों और चट्टानों में आसानी से मिल जाते हैं। शोधकर्ताओं ने इसकी स्पीड को मापने के लिए हाई स्पीड कैमरों का इस्तेमाल किया।

high speed cemera

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team