एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार लोगों को एक दिन की भी सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ियों को भी इस ”अन्याय” के बारे में याद दिलाए जाने और बताए जाने की आवश्यकता है।
हैदराबाद के सांसद ने ट्वीट कर कहा, ”याद रखें और अगली पीढ़ी को भी बताएं कि 400 वर्षों से अधिक समय तक हमारी बाबरी मस्जिद अयोध्या में थी।” उन्होंने कहा, ” हमारे पूर्वजों ने इसके परिसर में नमाज पढ़ी एवं एक साथ रोजे खोले और जब उनकी मौत हो जाती थी तो आसपास के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाता था। इस अन्याय को कभी नहीं भूलें।’
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सितम्बर महीने में बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी सभी 32 आरोपियों को लखनऊ की सीबीआई अदालत ने बरी कर दिया था। इस सम्बन्ध में अपने फैसले में कोर्ट ने कहा था कि विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं बल्कि अचानक हुई एक घटना थी। कोर्ट ने सीबीआई के कई सबूतों को भी नहीं माना और 28 साल से चले आ रहे इस विवाद पर अपना फैसला सुना दिया था।


Download Android App
Download iOS App



