विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यहां अपनी कनाडाई समकक्ष क्रिस्टिया फ्रीलैंड और मेक्सिको के विदेश सचिव मार्केलो इबरार्ड से मुलाकात की और इन दोनों देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत करने पर बात की।
जयशंकर जापान के इस बंदरगाह शहर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद हैं।
जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘जी-20 से इतर कनाडाई समकक्ष क्रिस्टिया फ्रीलैंड से मुलाकात अच्छी रही। पहले से अधिक मजबूत ऐसे संबंध बनाने के लिए आशांवित हूं जो हमारे हितों और चिंताओं को प्रदर्शित करें।’’

जयशंकर ने मैक्सिको के विदेश सचिव इबरार्ड से भी मुलाकात की और उनके साथ ‘‘लाभदायक बातचीत’’ हुई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मेक्सिको के राजनयिक का भारत में स्वागत करने के लिए आशान्वित हैं।


Download Android App
Download iOS App



