चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया और कहा कि हमारी सरकार ‘आंखें निकालकर हाथ में देने’ की क्षमता रखती है। ठाकरे ने कहा, ”हम सब एक हैं। यही सबकी फीलिंग है। प्रधानमंत्री जी हम आपके साथ हैं।
हम सेना और उनके परिवारों के साथ हैं।”उन्होंने आगे कहा, ”भारत शांति चाहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं। धोखा देना चीन का नेचर रहा है। भारत मजबूत है मजबूर नहीं। हमारी सरकार के पास आंखें निकालकर हाथ में देने की ताकत है।”


Download Android App
Download iOS App



