पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 26 लोगों की मौत

Summary :

दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अयाकुचो क्षेत्र के कैंगालो प्रांत के पारस जिले में लॉस लिबर्टाडोरेस राजमार्ग पर एम्प्रेसा टूरिज्मो मोलिना यूनियन एसएसी का वाहन सड़क से उतरकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। राष्ट्रीय पुलिस सड़क सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख जॉनी रोलांडो वाल्डेरामा के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। अयाकुचो क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना में कम से कम 26…

दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अयाकुचो क्षेत्र के कैंगालो प्रांत के पारस जिले में लॉस लिबर्टाडोरेस राजमार्ग पर एम्प्रेसा टूरिज्मो मोलिना यूनियन एसएसी का वाहन सड़क से उतरकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। राष्ट्रीय पुलिस सड़क सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख जॉनी रोलांडो वाल्डेरामा के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

  • अयाकुचो क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई
  • हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए

पांच एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर भेजी गईं



स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं, अग्निशमन विभाग और पुलिस स्वास्थ्य सेवा ने पांच एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर भेजी। पेरू के समाचार आउटलेट्स और सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एक क्षतिग्रस्त बस खाई में पड़ी हुई दिखाई दे रही है, तथा जमीन पर मलबा बिखरा हुआ है। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पेरू में होने वाली 70 प्रतिशत दुर्घटनाएं मानवीय कारणों से होती हैं।

बढ़ रहीं सड़क हादसों की घटनाएं



इससे पहले मंगलवार 16 जुलाई को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर होने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) थे जो मुंबई के पास अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। उसने बताया कि सोमवार करीब आधी रात को बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिर गई। पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने संवाददाताओं को बताया कि डोंबिवली से बस में कुल 42 यात्री पंढरपुर जाने के लिए सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस अदने गांव के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News