Punjab: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने मंगलवार को बरनाला में तैनात पंजाब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (PUNSUP) के दो निरीक्षकों को 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया।
Highlights
- VB ने लिया बड़ा एक्शन
- घूस मांगते गिराफ्तार हुए अधिकारी
घूस लेते नजर आए PUNSUP के अधिकारी
PUNSUP के दो निरीक्षकों की पहचान जसपाल सिंह और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा। इस बात का खुलासा करते हुए, राज्य VB के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बरनाला जिले के धनौला शहर के निवासी हरविंदर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पैसे देने के लिए रिकवरी नोटिस जारी करेंगे
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त इंस्पेक्टरों ने पिछले सीजन में ट्रकों के माध्यम से परिवहन के दौरान गेहूं की कमी के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी और धमकी दी थी कि वे उसे भारी मात्रा में पैसे देने के लिए रिकवरी नोटिस जारी करेंगे।
आरोपी इंस्पेक्टरों को किया गिरफ्तार
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते समय पनसप के दोनों आरोपी इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App



