मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर होने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) थे जो मुंबई के पास अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। उसने बताया कि सोमवार करीब आधी रात को बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिर गई।
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई
- हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई
- हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए
30 से ज्यादा लोग घायल
पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने संवाददाताओं को बताया कि डोंबिवली से बस में कुल 42 यात्री पंढरपुर जाने के लिए सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस अदने गांव के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लगातार हो रहे ऐसे हादसे
न सिर्फ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ बल्कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्नाव में बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर से टकरा गई। हादसे 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कर्मियों ने पुलिस को हादसे की जानकारी देकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि स्लीपर बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई और उन्नाव के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



