पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, रामगढ़ सेक्टर में BSF जवान शहीद

Summary :

जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गुरुवार को की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात करीब 12:20 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में BSF की नारायणपुर चौकी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा, BSF जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी होती रही। पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF के एक हेड कांस्टेबल लाल फैम किमा घायल हो गए। उन्हें तुरंत रामगढ़ के एक सामुदायिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।…

जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गुरुवार को की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात करीब 12:20 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में BSF की नारायणपुर चौकी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा, BSF जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी होती रही। पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF के एक हेड कांस्टेबल लाल फैम किमा घायल हो गए। उन्हें तुरंत रामगढ़ के एक सामुदायिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घायल सैनिक को विशेष उपचार के लिए जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल में रेफर किया गया था। गंभीर रूप से घायल जवान ने GMC अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पिछले 10 दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा सीजफायर का यह तीसरा उल्लंघन है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team