जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बृजभूषण सिंह ने पाकिस्तान और हाफिज सईद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाफिज की कोई हैसियत नहीं और मोदी सरकार के फैसले से आतंकियों का अंत निश्चित है। सिंह ने मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से की लहर है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का तीखा बयान सामने आया है। भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के फैसले पर आतंकी हाफिज सईद की प्रतिक्रिया पर बृजभूषण सिंह ने कहा, “ऐसे टुच्चे की बात भारत नहीं सुनता, उनकी कोई औकात नहीं है। ये छिपे-छिपे घूम रहे हैं। जो निर्णय मोदी जी ने लिया है, पूरा देश उनके साथ खड़ा है।” उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों का अब अंत निश्चित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उनका सफाया तय है।
सुल्तानपुर में बोले बृजभूषण – “मोदी सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला”
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बृजभूषण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जो रुख अपनाया है, वह साहसिक और ऐतिहासिक है।
“आतंक का अंत अब तय है, बचे-खुचे भी होंगे साफ”
बृजभूषण ने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, “जो बचे-खुचे आतंकी हैं, जो अंतिम सांसें ले रहे हैं, उनका भी सफाया पीएम मोदी और अमित शाह के ही हाथों होगा।”
नेपाल के PM ओली ने प्रधानमंत्री मोदी को किया फोन, Pahalgam आतंकी हमले की निंदा की
हाफिज सईद को बताया ‘बिना हैसियत वाला’ व्यक्ति
उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना हाफिज सईद के हालिया बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “ऐसे लोगों की कोई हैसियत नहीं है, जो खुद छिपकर जान बचा रहे हैं, उनकी बातों को भारत क्यों सुनेगा?” बृजभूषण सिंह ने दावा किया कि सिंधु जल समझौते को लेकर जो कदम उठाया गया है, उसे लेकर जनता भी पूरी तरह सरकार के साथ है और ऐसे फैसलों से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संदेश जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



