पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम समझौते का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने पर अपना विरोध जताने के लिए सोमवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया। विदेश कार्यालय के मुताबिक रविवार को नियंत्रण रेखा के पास खुईराटा सेक्टर में भारतीय सैन्य बलों के द्वारा ‘‘बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी’’ में 11 नागरिकों की मौत हो गई।
जम्मू कश्मीर : DDC उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी- राज्य चुनाव आयुक्त शर्मा
विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारत ने इस साल 2820 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे 26 लोगों की मौत हुई और 245 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना और संघर्षविराम उल्लंघन की ऐसी ही कई अन्य घटनाओं की जांच कराने तथा एलओसी एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।


Download Android App
Download iOS App



