Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

संसद की सुरक्षा में चूक पर बोले PM Modi, ‘काफी गंभीर मामला है’

Summary :

संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है।बता दें विपक्ष की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच जरूरी है और साथ ही साथ इस केस के गहराई में जाना जरूरी है। संसद की सुरक्षा में चूक पर बोले PM Modi पीएम ने कहा- संसद की सुरक्षा में सेंध काफी गंभीर मामला  इस…

संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है।बता दें विपक्ष की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच जरूरी है और साथ ही साथ इस केस के गहराई में जाना जरूरी है।

  • संसद की सुरक्षा में चूक पर बोले PM Modi
  • पीएम ने कहा- संसद की सुरक्षा में सेंध काफी गंभीर मामला 
  • इस मामले की गहराई में जाना जरूरी- PM Modi

वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए

उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों और उनके मकसद की गहराई तक पहुंचना भी उतना ही जरूरी है।मोदी ने सुरक्षा में सेंध की इस घटना को ‘‘पीड़ादायक और चिंताजनक’’ बताया।उन्होंने कहा, ‘‘सभी को एकसाथ समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे मुद्दे पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए।’’

कुछ नेताओं ने की अमित शाह के इस्तीफे मांग

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘संसद में जो घटना हुई उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं आंकना चाहिए।’’उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को लेकर पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठा रहे हैं।तरह दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अंदर कूद गए थे। विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर बयान देने की मांग कर रहे हैं, कुछ नेताओं ने शाह के इस्तीफे की भी मांग की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner