पश्चिम बंगाल देश का हिस्सा है, चुनाव आयोग को है तबादले का पूरा अधिकार : राजीव रंजन

Summary :

पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर राजनीति शुरू हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र है और वह अपने हिसाब से काम करता है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “चुनावों के सुचारू संचालन के लिए, चुनाव आयोग किसी भी ऐसे राज्य में अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी करता है, जहां चुनाव हो रहे हों। पश्चिम बंगाल भी देश का ही एक हिस्सा है; यह कोई अलग या स्वतंत्र राज्य नहीं…

पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर राजनीति शुरू हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र है और वह अपने हिसाब से काम करता है।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “चुनावों के सुचारू संचालन के लिए, चुनाव आयोग किसी भी ऐसे राज्य में अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी करता है, जहां चुनाव हो रहे हों। पश्चिम बंगाल भी देश का ही एक हिस्सा है; यह कोई अलग या स्वतंत्र राज्य नहीं है, जहां चुनाव आयोग का कोई अधिकार न हो।”

एलपीजी गैस और पेट्रोल पर राजीव रंजन ने कहा , “एक अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया गया है, जिसमें संबंधित मंत्रालय शामिल हैं और जिसे उप-समितियों का सहयोग प्राप्त है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि जहाजों पर हमलों के कारण बीमा प्रीमियम बढ़ गए हैं, जिससे जोखिम का पहलू बढ़ गया है और निर्यातकों के लिए चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के संबंध में, भारत द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, कनाडा और नॉर्वे के साथ मिलकर 5 मिलियन बैरल कच्चे तेल का एक रणनीतिक तेल भंडार बनाने के प्रयास चल रहे हैं, जिससे कच्चे तेलों के दामों में बढ़ोतरी पर रोक लग सके।”

उन्होंने कहा कि एलपीजी को लेकर जो बात हो रही है, वह गलत है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है जिससे लोगों को परेशानी न हो। इसके बाद भी कुछ लोग इस पर गलत न्यूज़ फैला रहे हैं। जनता को कोई परेशानी न हो, भारतीय जनता पार्टी इसका ख्याल रख रही है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए राजीव रंजन ने कहा कि पहले तो इनको नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के लिए विधायकों का साथ होना जरूरी है, लेकिन अभी तक ऐसी स्थिति नहीं दिखाई दे रही है। आने वाले समय में इसके बारे में स्थिति साफ हो पाएगी। विपक्ष के लोग आपस में खुद परेशान हैं और इनके अंदर ही अंदर खेल चल रहा है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन कहते हैं, “मैंने यह फिल्म नहीं देखी है। फिल्में कई बातें बयां करती हैं और हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। हालांकि, इस पर टिप्पणी करना तभी उचित होगा, जब फिल्म देख ली जाए।”

–आईएएनएस

एसएके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.