पठानकोट-बैजनाथ पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा , दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

Summary :

NULL

पठानकोट से बैजनाथ जा रही यात्री गाड़ी का इंजन आज यहां कोपड़लहाड़ और कांगड़ रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गया हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ पर मार्ग पर रेलसेवा छह घंटे बाधित रही।

कांगड़ रेलवे स्टेशन के अधिकार युधवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह नौ बजे घटी। उन्होंने बताया कि ट्रेन कांगड़ रेलवे स्टेशन से थोड़ पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर बने पुल पर पहुंचने से पहले इंजन पटरी से उतरा जिससे एक बड़ दुर्घटना टल गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण नैरो गेज मार्ग पर छह घंटे रेल सेवा ठप रही। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बचाव टीम ने आकर इंजन को वापस पटरी पर रखा और ट्रेन को वापस पठानकोट भेजा गया। ट्रेन के यात्री हालांकि दुर्घटना होते ही सड़क मार्ग से अपनी मंजिल के लिए चले गये थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team