बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के 2014 में हुए उपचुनाव में गड़बड़ी को लेकर लगी चुनाव याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई है। याचिका प्रत्याशी रूपधर पुडो ने लगाई थी। इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आने की उम्मीद की जा रही थी जब पंकज महावर ने हाईकोर्ट में आवेदन लगाकर गवाह बनने की इच्छा जताई थी। अंतागढ़ चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी रूपधर पुडो बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
उनका आरोप था कि चुनाव में भारी धांधली की गई है। इस मामले में कांग्रेस के प्रत्याशी मंतूराम पवार के ऐनवक्त पर नाम वापस लेने की वजह से बवाल हुई था। बाद में कांग्रेस ने अंतागढ़ उपचुनाव में फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए टेप जारी किया था। जिसमें पूर्वमुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके विधायक पुत्र अमित जोगी सहित अन्य पर आरोप लगे थे। इस चुनाव में 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे और 12वें प्रत्याशी रूपधर पुडो थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



