पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की सोच में अंतर है। हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दीं जबकि पूरी दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों में 20 से 30 फीसदी कीमतें बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में सामान्य डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसके अलावा पहले से लागू उत्पाद शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया गया है।”
उन्होंने कहा, “जब तक सांस, तब तक आस-यानी जनता के हित के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका कहता है कि हमारे पास पेट्रोल-डीजल है, उसने भी कीमत बढ़ा दी है। दुनिया के हर देश ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं, राहुल गांधी देश की जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं, जो देश हित में नहीं है। राहुल गांधी लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी को विकास और बेरोजगारी पर घेरा। उन्होंने कहा, “15 साल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी अभी तक यह नहीं बता पा रही हैं कि कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया, कितनी लोगों की गरीबी हटाई और कितने लोगों को घर दिया। टीएमसी सरकार शिक्षकों की बहाली में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई, लेकिन इस पर भी ममता बनर्जी बोलने से कतरा रही हैं। ओडिशा की तर्ज पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं को प्रति महीने पैसे देने की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करेंगी या नहीं, इस पर भी कोई रुझान नहीं हैं। ममता बनर्जी कभी भी विकास और बेरोजगारी पर नहीं बोलती हैं।”
–आईएएनएस
ओपी/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



