प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि जम्मू कश्मीर में लोगों को ईद मनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
श्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि ईद का त्योहार निकट आ रहा है। सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि जम्मू कश्मीर में लोगों को ईद मनाने में कोई परेशानी न हो।
जम्मू कश्मीर के जो लोग राज्य से बाहर रहते हैं उन्हें ईद मनाने के लिए वहां जाने में भी सरकार मदद करेगी।
श्री मोदी ने कहा कि वहां शांति बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी कदम उठाये गये हैं। कुछ लोग वहां माहौल बिगाड़ना चाहते थे। धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। गौरतलब है कि ईद का त्योहरा 12 अगस्त को है।


Download Android App
Download iOS App



