PM ने दी पांच राज्यों को स्थापना दिवस की बधाई

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए समृद्धि एवं तरक्की की नई ऊंचाइयों की कामना की। मोदी ने ट्वीट करके अपने बधाई संदेश में कहा,’विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर और जय जवान, जय किसान की भावना को साकार करने वाले हरियाणा के लोगों को स्थापना दिवस की ढेरों बधाई।’

उन्होंने छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा,’ढ़र-सारी शुभकामनाएं। विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे छत्तीसगढ़।’

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मध्य प्रदेश के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मोदी ने कर्नाटक और केरल के लोगों के लिए अलग से ट्वीट करते हुए अपने बधाई संदेश कि वह दोनों राज्यों की तरक्की की कामना करते हैं। देश को कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति पर नाज है।

Desk Team