PM Modi मिजोरम, मणिपुर और असम समेत इन 5 राज्यों का करेंगे दौरा, 90,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Summary :

PM Modi 5 States Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के पांच राज्यों, मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। PM Modi 5 States Visit: 90,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात PM Narendra Modi: इन राज्यों का करेंगे दौरा मिजोरम प्रधानमंत्री 13 सितंबर को मिजोरम जाएंगे, जहां वे 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत…

PM Modi 5 States Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के पांच राज्यों, मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

PM Modi 5 States Visit: 90,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi 5 States Visit
PM Modi 5 States Visit

PM Narendra Modi: इन राज्यों का करेंगे दौरा

मिजोरम

प्रधानमंत्री 13 सितंबर को मिजोरम जाएंगे, जहां वे 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण परियोजना बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन है, जिसकी लागत लगभग 8,070 करोड़ रुपये है। यह रेल लाइन मिजोरम की राजधानी आइजोल को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

इस परियोजना के तहत 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों, सैरांग-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को भी रवाना करेंगे। साथ ही, वे आइजोल बाईपास रोड, थेनजोल-सियालसुक रोड और खानकावन-रोंगुरा रोड जैसी सड़कों की भी आधारशिला रखेंगे। खेलो इंडिया इनडोर हॉल और मुआलखांग में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की शुरुआत भी इसी दौरे का हिस्सा है।

PM Modi 5 States Visit
PM Modi 5 States Visit

मणिपुर

13 सितंबर को प्रधानमंत्री मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं शुरू करेंगे। इनमें शहरी सड़कें, जल निकासी व्यवस्था और संपत्ति प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी नींव रखी जाएगी। इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें नया नागरिक सचिवालय, आईटी स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन भवन और महिलाओं के लिए नया इमा मार्केट शामिल हैं।

PM Modi 5 States Visit
PM Modi 5 States Visit

असम

प्रधानमंत्री 13 और 14 सितंबर को असम में रहेंगे। पहले दिन वे भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह में भाग लेंगे। 14 सितंबर को वे 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दरांग में मेडिकल कॉलेज और गुवाहाटी रिंग रोड की नींव रखी जाएगी, जबकि गोलाघाट में बायोएथेनॉल और पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की शुरुआत होगी, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास में मददगार होंगे।

पश्चिम बंगाल

15 सितंबर को प्रधानमंत्री कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। इसका मुख्य विषय है: ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’। यह सम्मेलन देश की रक्षा तैयारियों और रणनीतियों पर केंद्रित रहेगा।

बिहार

15 सितंबर को प्रधानमंत्री बिहार के पूर्णिया पहुँचेंगे। वहाँ वे राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत करेंगे, जिससे खासतौर पर मखाना उत्पादक किसानों को फायदा मिलेगा। बिहार देश के 90% मखाना उत्पादन में योगदान देता है। साथ ही वे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेंगे। इनमें बिक्रमशिला-कटरिया और अररिया-गलगलिया रेल लाइन शामिल हैं।

इसके अलावा जोगबनी से दानापुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा। प्रधानमंत्री सेक्स सॉर्टेड सीमेन सुविधा का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे डेयरी किसानों की आमदनी बढ़ेगी। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे और स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश कोष प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिंसा के बाद पीएम मोदी का कल मणिपुर दौरा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।