हिंसा के बाद पीएम मोदी का कल मणिपुर दौरा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

Summary :

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर में 8,500 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 17 परियोजनाओं का उद्घाटन और 14 अन्य का शिलान्यास करेंगे। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और इंफाल के कांगला किले से 1,200 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। Narendra Modi in Manipur: चुराचांदपुर जाएंगे मोदी उन्होंने बताया कि मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल से चुराचांदपुर पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री…

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर में 8,500 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 17 परियोजनाओं का उद्घाटन और 14 अन्य का शिलान्यास करेंगे। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और इंफाल के कांगला किले से 1,200 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

Narendra Modi in Manipur: चुराचांदपुर जाएंगे मोदी

Narendra Modi in Manipur
Narendra Modi in Manipur

उन्होंने बताया कि मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल से चुराचांदपुर पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री सबसे पहले ज़िले के हिंसा प्रभावित आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) से बातचीत करेंगे, जहां कुकी-ज़ो जनजातियां बहुसंख्यक हैं। मुख्य सचिव ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पीस ग्राउंड में एक कार्यक्रम में राज्य भर में शुरू की जाने वाली विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

PM Modi Manipur Latest News: लोगों से बातचीत करेंगे मोदी

गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर चूड़ाचांदपुर से इम्फाल के कांगला किले पहुँचेंगे और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य (मणिपुर से संबंधित) के भीतर और बाहर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कांगला किले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

PM Modi News: मणिपुर के मुख्य सचिव ने क्या बताया?

मुख्य सचिव ने कहा, “ऐसी पहल राज्य के विकास और कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता और समर्पण को रेखांकित करती है।” उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार मणिपुर के पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों के लोगों के प्रयासों की सराहना करती है, जिन्होंने राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सफलतापूर्वक आगे कदम बढ़ाया है। सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयासों से राज्य में धीरे-धीरे लेकिन लगातार स्थिरता और सुरक्षा आई है। मणिपुर केवल एक सीमावर्ती राज्य नहीं है, बल्कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक केंद्रीय स्तंभ, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का प्रवेश द्वार और भारत की विविधता का गौरवशाली संरक्षक है।”

PM Modi Manipur Visit: यह है PM Modi का पूरा कार्यक्रम

Narendra Modi in Manipur
Narendra Modi in Manipur

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का राज्य का दौरा शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने और विकास को गति देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।”मुख्य सचिव ने मणिपुर और केंद्र सरकार की ओर से लोगों से राज्य में प्रधानमंत्री का स्वागत करने और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगे आने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री जिन 17 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें शामिल हैं, नई दिल्ली के द्वारका और कोलकाता के साल्ट लेक शहर में मणिपुर भवन, इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रिपुखरी में सिविल सचिवालय, नया पुलिस मुख्यालय और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) भवन, चार स्थानों (तेंगनौपाल, नोनी, पल्लेल, मोइरांग) पर इमा मार्केट (केवल महिलाओं के लिए बाजार), इंफाल में इंफाल नदी के दूसरे चरण के पश्चिमी रिवर फ्रंट का विकास, नोनी जिले में इंफाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग-38 पर इरंग नदी पर 4-लेन पुल का निर्माण

Manipur को मिलेगा मोदी सरकार का तोहफा

PM Modi Manipur Visit
PM Modi Manipur Visit

जिन 14 परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास करेंगे, उनमें मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना, मणिपुर इन्फोटेक विकास (एमआईएनडी) परियोजना, इम्फाल में बुनियादी ढांचे की स्थापना और राज्य भर में कौशल और रोजगार सृजन, तेंगनौपाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 102ए का उन्नयन और दोहरी लेनिंग, नौ स्थानों पर कामकाजी महिला छात्रावास, सभी 16 जिलों में 120 उच्च विद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण, दूरदराज और पहाड़ी जिलों में सुपर स्पेशियलिटी और सुनिश्चित विशेष स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, शपथ ग्रहण में दिखे धनखड़, देखें VIDEO

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।